बरेली: बाड़ी नेशनल हाईवे-45 के नागिन मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत
नेशनल हाईवे-45 पर नागिन मोड़ के नीचे बाबा जी ढाबा के पास रविवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ा।