अमृता हॉस्पिटल में 105 वर्षीय महिला की सफल कूल्हा सर्जरी, डॉ. करण सिंह ने किया दुर्लभ ऑपरेशन
फतेहपुर शेखावाटी। अमृता हॉस्पिटल में 105 वर्षीय महिला की सफल हिप (कूल्हा) सर्जरी वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. करण सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई। इतनी अधिक आयु में यह सर्जरी अत्यंत चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। आधुनिक तकनीक के सहयोग से ऑपरेशन सफल रहा तथा मरीज स्वस्थ हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। अमृता हॉस्पिटल में हिप एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी कैशलेस सुविधा के साथ उपलब्ध है।