शिवपुरी नगर: वार्ड 30 और 32 के लोग साल भर से राशन को तरसे, पार्षद के साथ महिलाओं ने खोला मोर्चा
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 30 और 32 की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। पार्षद कमलकिशन शाक्य के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने प्रशासन से जल्द राशन वितरित कराने की मांग की है। बताया गया है कि वार्ड 30 के उपभोक्ताओं को पहले वार्ड 32 की राशन दुकान से खाद्यान्न मिलता था।