चंडी: माधोपुर बाजार में शराब पीकर हंगामा करते एक शराबी को चंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में शराब पीकर हंगामा करते शराबी कृष्ण मुरारी केसरी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा है। उक्त स्थान पर पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहा राजेश कुमार को पकड़कर शराब पीने की पुष्टि को लेकर रेफरल अस्पत लाया। जहां डॉक्टर ने पुष्टि की।