बबेरू: मरौली गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, सवार पति-पत्नी घायल, जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Oct 25, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरौली गांव के पास आज शाम 4 बजे तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे सवार सुनील कुमार पुत्र बुद्धविलास 37 वर्ष व ममता पत्नी सुनील कुमार 22 वर्ष निवासी चंदौर थाना बदौसा दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहाँ दोनों को रिफर कर दिया।