ललितपुर: ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्रॉड हुई ₹1,27,500 की धनराशि पुलिस ने वापस कराई, पीड़ित ने जताया आभार
ललितपुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्रॉड हुई ₹127500 की धनराशि पुलिस ने संपूर्ण वापस कराकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटाई और उक्त मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्रॉड हुई धनराशि को कड़ी मशक्कत करने के बाद और धनराशि को खाते से होल्ड कराकर पीड़ित को संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई है,जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।