सिरसागंज: नगर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का जनता दरबार, शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। कुंजपुरा रोड स्थित कार्यालय पर सुबह से ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।