माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में कलेक्टर प्रतिनिधि, केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षों की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।