कटनी नगर: ज़िला अस्पताल के बाहर तंबाकू बेचने पर स्वास्थ्य विभाग की रोक, अभी केवल हिदायत
जिला अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में गुटखा तंबाकू के साथ अन्य नशीले पदार्थ बेचे जाने पर रोक लगा दी गई है। आदेश का पालन करते हुए आज रविवार दोपहर 1 बजे टीम में शामिल डाक्टर चाँदनी रिमझिम द्वारा यहां संचालित दुकानदारों की दुकानो में निरीक्षण किया और उन्हें हिदायत दी है। अगर आदेश का पालन नही हुआ तो कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किए है।