बरेली: रेजीडेंसी गार्डन में जलभराव से हाहाकार, लोग घरों में कैद, सपा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से किया दौरा
बरेली की पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डन में बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी निकल नहीं पाया था कि दोबारा हुई बारिश से हालात और गंभीर हो गए। कई घरों में पानी भरने से लोग पलायन कर रिश्तेदारों के यहां जाने को मजबूर