जमुई: लोहा गांव स्थित घर में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, परिजन ने पत्नी पर हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Aug 2, 2026 लोहा गांव स्थित घर में फंदे से झूलता हुआ महिंदर शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा शव को फंदे से उतारा गया और रविवार की दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।