कोंडागांव: 21 जून को जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव सहित विभिन्न स्कूल एवं अन्य संस्थाओं में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कोंडागांव जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न शासकीय एवम गैर शासकीय संस्थाओं में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तरा कुमार कश्यप की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है।