कोंडागांव: नवीन कानून संहिताओं से नागरिकों को अवगत कराने के लिए कोंडागांव जिला कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 21 जून को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में कहा कि नए कानूनों में आम नागरिकों के हितों की रक्षा के साथ ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंड के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करना हम सभी का दायित्व है, इसलिए कानूनों की जानकारी भी आवश्यक है। इस नए कानून में पाक्सो एक्ट में दंड को कठोर किया गया है।