बाढ़: बाढ़ में डीजे को लेकर बवाल: फायरिंग के आरोप, शेखोंपुर थाना क्षेत्र की घटना
Barh, Patna | May 1, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में भी देर रात दो शादियों के दौरान रास्ता संकीर्ण होने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान फायरिंग की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।