फिरोज़ाबाद: थाना बसईमोहम्मदपुर पर दर्ज अवैध हथियार मामले में आरोपी को दबरई कोर्ट ने सुनाई एक साल तीन माह की कैद
फिरोजाबाद पुलिस की मजबूत पैरवी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर अवैध हथियार के आरोपी भूरी सिंह को दबरई स्थित मा. न्यायालय ने बुधवार दोपहर सवा तीन बजे क़रीबन दोषी मानते हुए 1 साल 3 माह की कैद व ₹500 जुर्माने की सजा सुनाई। यह कार्रवाई थाना बसई मोहम्मदपुर में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में हुई।