राजपुर: सिसराढ़ में छापेमारी, देसी कट्टा व 5 कारतूस के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Apr 11, 2026 राजपुर पुलिस को अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर हरपुर पंचायत के सिसराढ़ गांव में छापेमारी कर पुलिस ने बृजकिशोर राम उर्फ किशोरी राम को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई की