कुरई: सिवनी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल-रेस्टोरेंट से लिए गए तेल के नमूने
Kurai, Seoni | Jun 23, 2026 सिवनी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को मोबाइल फूड लैब के जरिए गोपिका मॉल स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एप्पल फूड कंसलटेंसी और श्री होटल एंड रेस्टोरेंट से कुकिंग ऑयल के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं श्री होटल में खाद्य लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर सुधार नोटिस जारी किया गया।