पिपरा: हरिहरगंज नगर पंचायत बोर्ड बैठक: आवास योजना और राजस्व संग्रह पर हुई चर्चा
Pipra, Palamu | Apr 27, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार के दिन 3:00 से शाम 5:00 तक बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने की, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक का मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावित डीपीआर के अनुमोदन पर चर्चा हुई।