नावकोठी: नावकोठी में महागठबंधन कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च, मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक ले जाने पर आक्रोश
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक ले जाने की साजिश के विरोध में गुरुवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। इस कार्यक्रम में सीपीआई,सीपीएम,माले,कांग्रेस,राजद वीआईपी के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।