हमीरपुर: सुमेरपुर में एफसीआई व मंडी समिति गेंहू खरीद का केंद्र संचालित, पांच केंद्र संचालित होने से किसानों को मिली राहत
गल्ला मंडी में संचालित छह गेहूं खरीद केंद्रों में तीन केंद्र संचालित थे लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को दो केंद्र और संचालित हो गए। शुक्रवार को मंडी समिति व एफसीआई ने केंद्र संचालित कर करीब 300 क्विंटल गेहूं खरीद की गई। कस्बे की गल्ला मंडी में किसानों के गेहूं खरीद के लिए एक मार्च से छह केंद्र संचालित करने के लिए आदेश दिए गए थे।