नवाबगंज: उधौली में ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद, जातिसूचक गाली और मारपीट की धमकी का आरोप
सफदरगंज थाना क्षेत्र में ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवम कुमार ने थाना सफदरगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक ग्राहक इंजन की डबल पुली बनवाने के लिए उनकी दुकान का पता पूछते हुए दूसरी दुकान पर पहुंच गया। बाद में ग्राहक ने फोन कर लोकेशन पूछी और उनकी दुकान पर आ गया।