विदिशा नगर: काशी विश्वनाथ के ज्ञानवापी मंदिर के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी से पैदल निकला 1 युवक रविवार को विदिशा बाईपास पहुंचा
अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जहां देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए अयोध्या जा रहे थे। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ के ज्ञानवापी मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना और भविष्य में वहां बनने वाले मंदिर की उम्मीद में महाराष्ट्र भिवंडी से एक व्यक्ति नंगे पैर पद यात्रा करते हुए जा रहा है।