विदिशा नगर: रामलीला मैदान में 42 जोड़ों ने दांपत्य जीवन किया शुरू, 36 विवाह और 6 निकाह का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रामलीला मैदान पर सामूहिक विवाह और निकाह का आयोजन किया गया। विदिशा जनपद पंचायत और नगर पालिका विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी और पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा मौजूद रहे।