विदिशा नगर: शनिवार को संत रविदास महाराज की 647वी जयन्ती पर आम्बेडकर चौराहे से वाहन रैली शहर से होकर बेतवा तट रविदास मंदिर पहुची
शनिवार को संत रविदास महाराज की 647वी जयंती के मौके पर शहर में समरसता वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो अंबेडकर चौराहा से प्रारंभ होकर विदिशा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए बेतवा नदी के तट पर स्थित संत रविदास मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न समाजों के सदस्य भी मौजूद रहे।