बनभूलपुरा के स्कूल में छात्राओं के बीच अफरा-तफरी, चक्कर आने के बाद फैली भूत-प्रेत की अफवाह
हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ छात्राओं को चक्कर आने और घबराहट की शिकायत हुई। इस दौरान छात्राओं के चीखने-चिल्लाने से अन्य छात्राओं में भी डर का माहौल बन गया।
घटना के बाद स्कूल परिसर में देखते ही देखते भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई। डर के कारण कई छात्राएं रोने लगीं और घर जाने की जिद करने लगीं। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने एहतियातन छुट्टी कर दी।
स्कूल प्रवक्ता नीलम मैडम ने बताया कि यूनिट टेस्ट के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद धीरे-धीरे अन्य छात्राओं में भी घबराहट की स्थिति देखने को मिली। एक के बाद एक कई छात्राओं की तबीयत खराब होने से छात्राओं में डर फैल गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्कूल बंद करना पड़ा।
नीलम मैडम ने स्पष्ट किया कि स्कूल की ओर से भूत-प्रेत या किसी ऐसी घटना की कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल घटना को छात्राओं में फैली घबराहट और अचानक बिगड़ी तबीयत के तौर पर देखा जा रहा है।
घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। स्कूल प्रशासन की ओर से छात्राओं की स्थिति को लेकर आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
I7 News की खास रिपोर्ट — बनभूलपुरा के स्कूल में आखिर उस दौरान क्या हुआ? नीलम मैडम ने बताई पूरी कहानी।
#Haldwani #HaldwaniNews #Banbhulpura #SchoolNews #SchoolIncident #StudentNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #NewsReels #I7News
Haldwani, Nainital | Aug 24, 2026