मुंगेर: पुलिस द्वारा 111 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तार
Munger, Munger | Mar 13, 2024 पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान जारी है। इस दौरान मुंगेर पुलिस द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर असरगंज थाना अंतर्गत 111 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है l