मुंगेर: सोझी गंगा घाट पर आत्महत्या करने गई एक वृद्ध महिला की गोताखोर ने बचाई जान, महिला थाना पुलिस को सौंपा
Munger, Munger | Mar 13, 2024 कासिम बाजार थाना क्षेत्र के सोझी घाट पर आत्महत्या करने गई। एक बृद्ध महिला की जान गोताखोर की मदद से बचाया गया। जिसके बाद गोताखोर की टीम ने वृद्ध महिला को महिला थाना में सुपुर्द कर दिया।जिसके बाद महिला थानाअध्यक्ष मधुमिता कुमारी ने महिला के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया । महिला थाना अध्यक्ष मधुमीता कुमारी ने बताया कि बृद्ध महिला की पहचान लखीसराय जिला निवासी हैं।