मुंगेर: मुफस्सिल थाना अंतर्गत छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस के साथ देशी महुआ शराब बरामद की गई
Munger, Munger | Mar 13, 2024 मुंगेर में शराब एवं तस्करों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में आज मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 200 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, दो गैस सिलिंडर एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया गया है।