मुंगेर: जिला परिषद अध्यक्ष साधना सिंह यादव नहीं बचा पाई अपनी कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में पड़े 9 मत: ADM
Munger, Munger | Mar 13, 2024 जिला परिषद कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुंगेर जिला परिषद अध्यक्षा साधना सिंह यादव अपनी कुर्सी नहीं बचा पाईं। जिला परिषद मुंगेर में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में कुल 14 सदस्यों में से 9 मत पड़े जिस कारण कुर्सी नहीं बची। इस संबंध में एडीएम मनोज कुमार ने जानकारी दी।