पातेपुर: स्कूल से छुट्टी के बाद होटल में शराब पीना मास्टर साहब को पड़ा भारी, पातेपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पातेपुर पुलिस ने बहुआरा चौक के पास से बुधवार की शाम 6 बजे के करीब शराब के नशे में धुत्त एक सरकारी शिक्षक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षक बहुआरा गांव के रहने वाला है। पुलिस ने शिक्षक को थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो शिक्षक के शरीर में एल्कोहल की पुष्टि हुई। पुलिस शिक्षक को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई में जुटी है।