जांजगीर: जिले में धूमधाम से मनाया गया पोरा का पर्व, लोगों में उत्साह
जांजगीर चांपा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पोरा पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह त्यौहार किसानों का, बैलों का और बच्चों का त्यौहार है। गौरतलब है कि भादो महीने की अमावस्या को मनाया जाने वाला पोरा पर्व, इस दिन किसान अपने बैलों को नहला-धुलाकर, सींगों में तेल लगाकर, माला पहनाकर पूजा करते हैं। बैलों को खिचड़ी और गुड़ खिलाकर उनका आभार जताया जाता है।