डिंडौरी: गोरखपुर गांव में घर गिरने के सालो बाद भी परिवार को नहीं मिला सहायता राशि, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के गोरखपुर गांव मे बारिश के कारण घर गिरने के सालो बाद भी परिवार को आर्थिक सहायता राशि या आवास का लाभ नहीं मिला इसके चलते परिवार परेशान है। दरअसल पीडित परिवार ने रविवार दोपहर 2:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ग्रामीणो के द्वारा सार्वजनिक स्थल (रंगमंच) से भी निकाला जा रहा पटवारी को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।