करछना: भीरपुर के घोड़ेडीह बिजली उपकेंद्र से की जा रही घोषित बिजली की कटौती उपभोक्ता हो रहे परेशान
करछना क्षेत्र के भीरपुर के घोड़ेडीह बिजली उपकेंद्र से 50 से अधिक गांव में बिजली का आपूर्ति की जाती है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते किया जा रहा अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ता व ग्रामीणों के लिए समस्या का सबक बना हुआ है। शिकायत पर अधिकारी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी एवं लोड अधिक होने की बात कर रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान है।