चरपोखरी: चरपोखरी में 'सबका-समान, जीवन-आसान' के तहत जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को ‘सबका-समान, जीवन-आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोनिका कुमारी ने की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।