मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बायसन ने बच्चे को जन्म दिया, संख्या बढ़कर हुई 29
Manpur, Umaria | Mar 27, 2026 विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे वन्यजीव प्रेमियो के लिए खुशखबरी है।यहां एक मादा बायसन ने एक मादा बच्चे को जन्म दिया है जो स्वस्थ है।खास बात यह है कि पिछले 2 महीने मे यह दूसरी बार है जब यहां बायसनो की संख्या बढ़ी है।बता दें कि 23 से 26 जनवरी 2026 के बीच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 27 बायसनो को बांधवगढ़ लाया गया था जिन्हें एक विशेष बाड़े मे रखा गया था।