राऊ: राऊ थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग हुई लापता, माता-पिता ने दर्ज कराई शिकायत
Rau, Indore | May 20, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से दो नाबालिक लड़कियों के लापता होने के मामलों में परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें एक नाबालिक साईं शक्ति नगर से और दूसरी मंडले कॉलोनी से लापता हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई जगह तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस की मदद ली है।