राऊ: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले में राऊ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को पकड़ा
Rau, Indore | May 18, 2025 इंदौर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ राऊ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पहली कार्रवाई पीगडंबर क्षेत्र स्थित वाइन शॉप के पास की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई पीथमपुर रोड पर स्थित शराब दुकान के पास की गई।