राऊ: मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पलसीकर स्थित निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया
Rau, Indore | May 16, 2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पलसीकर कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री वर्मा के सुपुत्र गगन वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने स्वर्गीय गगन वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे।