जहानाबाद: चोरी की पल्सर बाइक के साथ चोर गिरफ्तार, कड़ौना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुलासा
कड़ौना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के समीप स्थित पुल के नीचे से एक युवक को चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 24 वर्षीय धीरज कुमार, पिता स्व. संजय चौधरी, निवासी दावतपुर, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है।