अल्बर्ट एक्का (जारी): 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : बीडीओ
जारी प्रखंड के आर.सी. बालक मध्य विद्यालय बारडीह में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाईक एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ रविकांत वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिलीप बड़ाईक ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है और इससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।