खेरागढ़: मलपुरा में पशुबाड़े से युवक रहस्यमय तरीके से लापता, खून के निशान मिलने से मची सनसनी
थाना मलपुरा क्षेत्र के बाईंखेड़ा गांव में गुरुवार रात युवक अनीत उर्फ गणेश रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी पशुबाड़े पहुंची तो वहां खाट उलटी मिली, बिस्तर गायब था और खून के निशान दिखाई दिए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मलपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक की