जानसठ: थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत गांव सीताब पूरी में दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग, चार लोग गिरफ्तार, वीडियो वायरल
थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत गांव सीताबपूरी में रविवार शाम 6:00 के आसपास उस समय ह्ड़कंप मच गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई जिसमें एक युवक बेशुद हालत में सड़क पर पड़ा मिला पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया