इटावा: मौसी की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों की पिकप की ताखा चौराहे पर टक्कर लगने से हुई मौत,
Etawah, Etawah | Feb 19, 2024 ऊसराहार थाना क्षेत्र में मौसी की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहे 2 बाइक सवार चचेरे भाइयों को बीती रात ताखा चौराहे के समीप तेजरफ्तार पिकप ने टक्कर मारदी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। सैफई PGI में भर्ती दोनों भाईयो की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने म्रतक उपेन्द्र व अनुज का आज सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।