इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पार करते समय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने करवाया PM
Etawah, Etawah | Feb 19, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले के रहने वाले 55 वर्षीय साधन सिंह सोमवार की सुबह पिलम्बर का काम करने हेतु जा रहे थे। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अचानक कोई घटना से घर में मातम का माहौल छा गया।