इटावा: सिविल लाइन इलाके के नारायण कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए एक अभ्यर्थी हुआ गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 19, 2024 सिविल लाइन इलाके के नारायण कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार के बगुलिया अवगीला जहानाबाद के रहने वाले पंकज कुमार को पुलिस ने केन्द्र व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा की तहरीर पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।