किशनी: मुकुटपुर गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में 10 दिन से छाया अंधेरा
किशनी विकास खंड की हरचन्दपुर ग्राम सभा के मुकुटपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब दस दिन से खराब है, जिससे पूरे गांव में अंधेरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बिजली न होने से पेयजल संकट है। मोबाइल चार्जिंग और घरों के उपकरण चलाने में दिक्कत आ रही है। मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का डर है। रात में