गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने मकान से चोरी के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया
गुरुग्राम में मकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को आभूषण, फोन व 9 हजार रुपए सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 फरवरी को एक युवक ने जिले के हेलीमंडी स्थित पुलिस थाना मेें शिकायत दी कि उसके मकान से किसी अज्ञात युवक नेे आभूषण, नगदी व मोबाईल चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों राहुल व नरेश को काबू कर लिया।