गुरुग्राम: महाकुंभ के नाम पर गुरुग्राम में की गई ठगी, IRCTC कॉन्ट्रैक्ट के लिए लिए ₹2.50 लाख; ₹23 लाख खर्च के बाद भी नहीं मिला काम
गुरुग्राम में प्रयागराज महाकुंभ में खाना सप्लाई करने का झांसा देकर सुशांत लोक-2 में रहने वाली नीरज चौधरी से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला के घर आकर रेलवे की फूड सप्लाई कंपनी IRCTC का फर्जी वर्क आर्डर भी दिखाया। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित महिला के 23 लाख रुपये का खर्चा भी करवा दिया। इसके बाद न तो कांट्रेक्ट दिया और न ही पैसे लौटाए।