मुंगावली: मुंगावली में पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए की पैदल गश्त, चलाया अभियान
पुलिस ने बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुंगावली में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त अभियान तेज़ कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर कस्बे के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमें पैदल भ्रमण कर रही हैं।