गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में गंदा पानी मिलने की शिकायत पर अनुबंध फर्म और जीडीए टीम ने मौके का किया निरीक्षण
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में लगभग 200 लोगो को गंदा पानी पीने से बीमार होने की शिकायत जीडीए अधिकारीयों को मिली थी, जिसके बाद शनिवार को अभियंत्रण जोन 6 की अनुबंधित फर्म व सहायक अभियंता पीयूष सिंह द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। सुबह और शाम के पानी की जाँच की गई और वहाँ की मेंटेनेंस टीम को भी पानी की जाँच करायी गई।